सोने की तस्करी में एअर इंडिया के कर्मचारी गिरफ्तार: सीमा शुल्क अधिकारी

By भाषा | Updated: December 7, 2020 18:01 IST2020-12-07T18:01:42+5:302020-12-07T18:01:42+5:30

Air India employee arrested for smuggling gold: Customs officer | सोने की तस्करी में एअर इंडिया के कर्मचारी गिरफ्तार: सीमा शुल्क अधिकारी

सोने की तस्करी में एअर इंडिया के कर्मचारी गिरफ्तार: सीमा शुल्क अधिकारी

(तीसरे पैरा में सुधार के साथ)

नयी दिल्ली, सात दिसंबर एअर इंडिया के चालक दल के एक सदस्य और एक कैटरिंग (खान-पान सेवा) कर्मचारी को सीमा शुल्क अधिकारियों ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगभग 72.46 लाख रुपये के सोने की तस्करी की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया। एक अधिकारिक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार रविवार को लंदन से लौटे एक विमान के चालक दल ने सीमा शुल्क अधिकारियों को देखने के बाद विमान के अंदर सोने को छिपा दिया था।

सीमा शुल्क द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि अधिकारियों ने बाद में कैटरिंग कंपनी मेसर्स एंबेसेडर स्काई शेफ के कर्मचारी को पकड़ा और एअर इंडिया कर्मचारी और कैटरिंग कंपनी के कर्मचारियों के बीच बातचीत के आधार पर विमान से चांदी का पानी चढ़ाए सोने के चार कड़े बरामद किए ।

इसमें कहा गया कि बरामद सोने का कुल वजन 1.667 किलो है, जिसकी कीमत 72.47 लाख रुपये है।

बयान के अनुसार सोना जब्त कर लिया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बयान के मुताबिक, “इसके अलावा दोनों व्यक्तियों ने लंदन से भारत में तीन दिसंबर, 2020 को 1.5 किलो सोने की तस्करी में अपनी भूमिका स्वीकार की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Air India employee arrested for smuggling gold: Customs officer

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे