लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया का निर्देश, क्रू हर उड़ान की घोषणा के बाद कहेंगे 'जय हिंद'

By भाषा | Updated: March 5, 2019 00:54 IST

एयर इंडिया के ऑपरेशंस निदेशक अमिताभ सिंह द्वारा जारी परामर्श में कहा गया है, ‘‘तत्काल प्रभाव से सभी क्रू को हर घोषणा के अंत में थोड़े से अंतराल के बाद तथा जोश के साथ ‘जय हिंद’ बोलना होगा।’’

Open in App

एयर इंडिया के क्रू सदस्यों को हर उड़ान की घोषणा के बाद भरपूर जोश के साथ ‘‘जय हिंद’’ कहना होगा। राष्ट्रीय विमानन कंपनी ने सोमवार को एक आधिकारिक परामर्श में यह कहा।  एयर इंडिया के ऑपरेशंस निदेशक अमिताभ सिंह द्वारा जारी परामर्श में कहा गया है, ‘‘तत्काल प्रभाव से सभी क्रू को हर घोषणा के अंत में थोड़े से अंतराल के बाद तथा जोश के साथ ‘जय हिंद’ बोलना होगा।’’ एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के अपने पहले कार्यकाल के दौरान अश्वनी लोहानी ने मई 2016 में पायलटों को ऐसे ही निर्देश दिए थे।

अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा परामर्श ‘‘देश के रुख’’ के साथ कर्मचारियों के लिए ‘‘रिमाइंडर’’ है। लोहानी ने मई 2016 में अपने कर्मचारियों से कहा था, ‘‘विमान के कैप्टन को अकसर यात्रा के दौरान अपने यात्रियों से जुड़े होना चाहिए और ‘जय हिंद’ शब्दों के इस्तेमाल का जबरदस्त असर पड़ेगा।’’ 

इसके अलावा, लोहानी ने यह भी कहा था कि कर्मचारियों को यात्रियों के साथ विनम्र होना चाहिए और हमेशा चेहरे पर मुस्कान रखना ‘‘अच्छी बात’’ होगी। लोहानी ने कहा था, ‘‘केबिन क्रू को यात्रियों के विमान पर चढ़ने और उतरने के समय परंपरा के तौर पर उन्हें ‘नमस्कार’ कहना चाहिए। चेहरे पर गुस्सा या नाराजगी के रत्तीभर भी भाव नहीं हों और चेहरे पर मुस्कान और विनम्रता से बात करना अच्छा होगा।’’ 

टॅग्स :एयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया