लाइव न्यूज़ :

एअर इंडिया विमान के चालक दल का सदस्य कोरोना संक्रमित, यात्रियों को लिये बिना लौटी उड़ान

By भाषा | Updated: April 27, 2021 13:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल सिडनी से उड़ान भरने वाले एअर इंडिया विमान के चालक दल के एक सदस्य के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने यात्रियों को विमान में सवार होने से रोक दिया, जिसके बाद उड़ान मंगलवार को केवल सामान लेकर दिल्ली पहुंची। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली-सिडनी के बीच उड़ान के संचालन से पहले शनिवार को दिल्ली में विमान के चालक दल के सभी सदस्यों की आरटी-पीसीआर जांच की गई और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।

सूत्रों ने कहा कि रविवार सुबह सिडनी पहुंचने पर ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने चालक दल के सभी सदस्यों की आरटी-पीसीआर जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को आई। इसमें एक सदस्य के संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने यात्रियों को विमान में सवार होने से रोक दिया।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए चालक दल के सदस्य को सिडनी में ही पृथकवास में रखा गया है।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 15 मई तक भारत से सभी विमानों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो