लाइव न्यूज़ :

एअर इंडिया ने काबुल की एकमात्र उडा़न रद्द की, अमेरिका-दिल्ली की दो उड़ानों का रास्ता बदला

By भाषा | Updated: August 16, 2021 14:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अगस्त एअर इंडिया ने सोमवार को पूर्वनिर्धारित अपनी एकमात्र दिल्ली-काबुल उड़ान को रद्द कर दिया ताकि अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र से बचा जा सके। विमानन कंपनी ने यह कदम काबुल हवाई अड्डे के अधिकारियों द्वारा ‘अनियंत्रित’ स्थिति घोषित किए जाने के बाद उठाया। वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारत और अफगानिस्तान के बीच सोमवार को निर्धारित यह एकमात्र वाणिज्यिक उड़ान थी और एअर इंडिया एकमात्र विमानन कंपनी है जो दोनों देशों के बीच विमानों का परिचालन कर रही है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को विमानन कंपनी ने अमेरिका से दिल्ली आ रहे अपने दो विमानों का रास्ता इसी वजह से बदल कर संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को एअर इंडिया के सान-फ्रांसिस्को-दिल्ली उड़ान और शिकागो-दिल्ली उड़ान को शारजाह मोड़ा गया।

उन्होंने बताया कि दोनों विमान शारजाह ईंधन भरने के बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे और इस दौरान अफगान हवाई क्षेत्र से बचेंगे।

गौरतलब है कि रविवार को काबुल में तालिबान के प्रवेश से पहले ही राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़ दिया जिसके बाद अफगानिस्तान के भविष्य को लेकर अस्थिरता के बादल मंडरा रहे हैं।

इस बीच, ‘तेरा एविया’ का विमान अजरबैजान के बाकू से दिल्ली के लिए आ रहा था और सोमवार की सुबह उसने अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया था लेकिन तुरंत उसने अफगान हवाई क्षेत्र से बचने का फैसला किया।

एअर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि काबुल हवाई अड्डे द्वारा अफगानिस्तान का हवाई क्षेत्र ‘अनियंत्रित’ घोषित किया गया है और उड़ानों से इस हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने से बचने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह