लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया को आया हाइजैक का फोन, बीसीएएस ने सुरक्षा बढ़ाने के दिए आदेश

By भाषा | Updated: February 23, 2019 18:05 IST

एक आधिकारिक नोट के मुताबिक नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने सभी एयरलाइन्स और सीआईएसएफ को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाने के आदेश दिये हैं।

Open in App

एयर इंडिया के मुम्बई नियंत्रण केन्द्र को शनिवार को एक फोन आया, जिसमें उसके विमान को हाइजैक करने की धमकी दी गई है।

एक आधिकारिक नोट के मुताबिक नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने सभी एयरलाइन्स और सीआईएसएफ को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाने के आदेश दिये हैं।

ब्यूरो के 23 फरवरी के नोट में कहा गया है, ‘‘ स्टेशन ड्यूटी कार्यालय, एआई (एयर इंडिया) एओसीसी (एयरपोर्ट ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर) मुंबई से टेलीफोन पर एक संदेश मिला है, जिसमें उसे 23 फरवरी 2019 को एयर इंडिया के विमान को हाइजैक कर पाकिस्तान ले जाने की धमकी के बारे में सूचना दी गई है।

नोट में कहा गया है, ‘‘इस सूचना के मद्देनजर एपीएसयू (हवाई अड्डा सुरक्षा इकाई)/एएसजी (विमानन सुरक्षा समूह) और सभी विमान आपरेटर निम्नलिखित (आठ) कदम तत्काल प्रभाव से उठायेंगे।’’ 

बीसीएएस नोट के अनुसार इन उपायों में टर्मिनल बिल्डिंग, एयरसाइड, सभी परिचालन क्षेत्र और अन्य विमानन सुविधाओं में प्रवेश के दौरान सख्त आगमन नियंत्रण, कार बम हमलों की आशंका को कम करने के लिए कार पार्किंग क्षेत्र में प्रवेश करने वाले वाहनों की गहन जाँच, यात्रियों, कर्मचारियों तथा आगंतुकों की सख्त जांच (जिसमें मुख्य द्वार पर रैंडम स्क्रीनिंग भी शामिल है), मालवाहक, कार्गो, कार्गो टर्मिनल, खानपान, मेल आदि की जांच और सुरक्षा, टर्मिनल बिल्डिंग तथा आपरेशनल क्षेत्रों के आसपास के स्थानों का सीसीटीवी कैमरों से निगरानी आदि शामिल हैं।

टॅग्स :एयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल