लाइव न्यूज़ :

एअर इंडिया ऑक्सीजन संयंत्र के लिए जरूरी जिओलाइट की 35 टन खेप रोम से ला रही

By भाषा | Updated: May 15, 2021 16:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मई एअर इंडिया ने कहा है कि वह 35 टन जिओलाइट खनिज की खेप रोम से दो उड़ानों से शनिवार को बेंगलुरू ला रही है। ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र में जिओलाइट का इस्तेमाल होता है।

भारत कोरोना वायरस की दूसरी खौफनाक लहर का सामना कर रहा है। संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण कई राज्यों में स्वास्थ्यकर्मियों, टीकों, चिकित्सकीय ऑक्सीजन और जरूरी दवाओं की किल्लत हो गयी है।

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) जिओलाइट की खेप मंगा रहा है।’’

इसके अलावा आगामी हफ्तों के दौरान एअर इंडिया दुनिया के विभिन्न स्थानों से डीआरडीओ के लिए जिओलाइट की खेप लेकर आएगी।

बयान में कहा गया, ‘‘रोम से बेंगलुरु के लिए 15-18 मई के बीच सात उड़ानें आने वाली है। इसके बाद 19 से 22 मई के बीच कोरिया से आठ उड़ानों से खेप बेंगलुरु आएगी।’’

बयान में कहा गया कि इसके अलावा आगामी दिनों में अमेरिका, बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स, जापान की राजधानी टोक्यो से खेप आएगी।

पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों में जिओलाइट का इस्तेमाल होता है।

देश में एक दिन में 3,26,098 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 के मामले बढ़कर 2,43,72,907 हो गए हैं, जबकि 3,890 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 2,66,207 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल