लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया का विमान मृत चमगादड़ पाए जाने के बाद लौटा

By भाषा | Updated: May 28, 2021 20:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई एयर इंडिया के विमान में चालक दल के सदस्यों ने उड़ान भरने के आधे घंटे बाद ही बिजनेस श्रेणी की सीटों के पास मरा हुआ चमगादड़ देखा जिसके बाद विमान को दिल्ली हवाई अड्डे पर वापस लाया गया।

सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि घटना 27 मई की है और यह विमान अमेरिका के नेवार्क के लिए रवाना हुआ था।

उन्होंने बताया कि विमान बुधवार-बृहस्पतिवार की दरमियानी रात दो बजकर 20 मिनट पर रवाना हुआ था और उड़ान भरने से पहले किसी ने भी चमगादड़ के अवशेष नहीं देखे थे।

सूत्रों ने बताया कि चालक दल के सदस्यों ने सीटों की आठवीं पंक्ति में चमगादड़ का अवशेष देखा जो विमान में बिजनेस श्रेणी की सीटों का हिस्सा था और इसकी सूचना पायलट को दी।

उन्होंने बताया कि पायलट ने चमगादड़ के अवशेष पाए जाने की सूचना हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) को दी और विमान लौट आया।

सूत्रों ने बताया कि विमान बृहस्पतिवार तड़के करीब 4 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा।

उन्होंने बताया कि बाद में बोइंग बी777-30ईआर मॉडल के उक्त विमान की सफाई की गई और उसे रोगाणु मुक्त किया गया।

‘पीटीआई-भाषा’ ने मामले पर एयर इंडिया से बयान देने का अनुरोध किया था लेकिन कंपनी ने कोई जवाब नहीं दिया।

हालांकि, विमानन कंपनी के सूत्रों ने बताया कि प्रबंधन ने इंजीनियरिंग टीम से इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन