लाइव न्यूज़ :

एयर होस्टेस मां की रिटायरमेंट उड़ान को पायलट बेटी ने बनाया बेहद खास, खुद उड़ाया विमान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 1, 2018 15:05 IST

एयर इंडिया की एयर होस्टेस के रूप में 38 साल काम करने के बाद अपनी आखिरी उड़ान पूरी करने के बाद पूजा चिनचानकर अपने आंसू रोक नहीं पाईं। उनके यह आंसू खुशी के थे क्यूंकि उनकी बेटी ने उनकी यह विदाई बहुत ही खास बना दी थी।

Open in App

मुंबई, 1 अगस्तः एयर इंडिया की एयर होस्टेस के रूप में 38 साल काम करने के बाद अपनी आखिरी उड़ान पूरी करने के बाद पूजा चिनचानकर अपने आंसू रोक नहीं पाईं। उनके यह आंसू खुशी के थे क्यूंकि उनकी बेटी ने उनकी यह विदाई बहुत ही खास बना दी थी।

पूजा की बेटी आश्रृता ने अपनी माँ की आखिरी उड़ान का जिम्मा खुद ही संभाला था। आश्रृता एयर इंडिया की पायलट हैं। आश्रृता के लिए यह बहुत खुशी की बात थी की उन्होंने अपनी माँ की आखिरी फ्लाइट का संचालन खुद ही किया। साथ ही अपनी कॉकपिट में को-पायलट सीट पर मां को बिठाकर उनकी तस्वीर ट्विटर पर डालकर उन्हें सेलिब्रिटी बना दिया। 

आश्रृता ट्वीट करते हुए लिखती हैं, 'इस फ्लाइट की पायलट बनकर मैं बेहद खुश हूं और सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह मेरी मां का सपना था कि एयर इंडिया के साथ बतौर एयर होस्टेस उनकी आखिरी फ्लाइट को मैं पायलट बन उड़ाऊं। मेरी मां 38 साल की सम्मानजनक नौकरी के बाद आज रिटायर हो रही हैं।' एयर इंडिया भी आश्रृता के इन भावुक पलों में उनके साथ था। 

दूसरे ट्वीट में आश्रृता लिखती हैं, ''कल मैं अपनी मां के रिटायरमेंट डे पर उनको साथ लेकर उड़ान भरूंगी, 38 साल की सम्मानजनक नौकरी के बाद एयर इंडिया के सफर पर यह उनका बतौर एयर होस्टेस आखिरी दिन होगा। इस मौके पर सभी ने आश्रृता की मां के रिटायरमेंट की घोषणा की गई और सभी ने उन्हें आखिरी विदाई भी दी। इसके बाद आश्रृता की मां ने सभी पैसेंजर्स का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। सभी पैसेंजर्स ने भी उनका तालियां बजाकर स्वागत किया।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :एयर इंडियाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं