लाइव न्यूज़ :

एयर फ्रांस-केएलएम को उम्मीद : भारत बढ़ती मांग पूरी करने के लिए उड़ान बढ़ाने की अनुमति देगा

By भाषा | Updated: November 7, 2021 19:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात नवंबर एयर फ्रांस-केएलएम की मौजूदा भारतीय सेवाएं ‘एयर बबल’ पाबंदियों के तहत सीमित हैं लेकिन विमानन कंपनी को उम्मीद है कि भारत सरकार उसे बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाने की अनुमति देगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही।

भारत ने जुलाई 2020 से फ्रांस और नीदरलैंड समेत करीब 28 देशों के साथ बनी ‘एयर बबल’ व्यवस्था के तहत सीमित विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति दी है।

भारत में पिछले साल 23 मार्च से निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं निलंबित चल रही हैं।

एयर फ्रांस-केएलम के महाप्रबंधक (भारतीय उप महाद्वीप), जीन-नोएल रॉल्ट ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिये साक्षात्कार में कहा कि कोविड-19 महामारी से पहले विमानन कंपनी तीन भारतीय शहरों-बेंगलुरू, दिल्ली और मुंबई से पेरिस तथा एम्स्टर्डम तक 38 साप्ताहिक उड़ानों का परिचालन करती थी।

इस समय एयरलाइन चार भारतीय शहरों-बेंगलुरू, दिल्ली, मुंबई और चेन्नई से पेरिस और एम्स्टर्डम तक 17 साप्ताहिक उड़ानों का संचालन कर रही है।

भारत के लिए उड़ानों की बढ़ती मांग की संभावना के बारे में पूछे जाने पर रॉल्ट ने कहा, ‘‘भारत का बहुत मजबूत वीएफआर (यात्रा करने वाले मित्रों और रिश्तेदारों का) बाजार है। मेरे विचार से मांग बढ़ने की एक मुख्य वजह यह है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू