लाइव न्यूज़ :

पूर्वी लद्दाख में वायु सेना की त्वरित प्रतिक्रिया उसकी तैयारी का प्रमाण है : एयर चीफ मार्शल

By भाषा | Updated: October 8, 2021 11:42 IST

Open in App

हिंडन (उप्र), आठ अक्टूबर चीफ ऑफ एयर स्टाफ, एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में पिछले साल हुए घटनाक्रम की प्रतिक्रिया में त्वरित कार्रवाई भारतीय वायु सेना की, किसी भी परिस्थिति से निपटने की तैयारी का प्रमाण थी।

उन्होंने 89वें वायु सेना दिवस के मौके पर दिए संबोधन में यह भी कहा कि भारतीय वायु सेना को देश को यह दिखाना होगा कि बाहरी ताकतों को हमारी सीमाओं का उल्लंघन करने नहीं दिया जाएगा।

वायु सेना प्रमुख ने दिल्ली के बाहरी इलाके में हिंडन हवाई अड्डे पर आयोजित एक समारोह में कहा, ‘‘चूंकि हमारी चुनौतियां लगातार बढ़ रही है तो हमारी ताकत और यह सुनिश्चित करने का संकल्प भी बढ़ रहा है कि हवाई ताकत का सबसे अच्छा इस्तेमाल किया जाए। जब मैं आज हमारे सामने के सुरक्षा परिदृश्य को देखता हूं तो मैं महसूस करता हूं कि मैंने महत्वपूर्ण समय में कमान संभाली है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें देश को यह दिखाना होगा कि बाहरी ताकतों को हमारी सीमाओं का उल्लंघन करने नहीं दिया जाएगा। मैं आपसे स्पष्ट दिशा, अच्छा नेतृत्व और उत्कृष्ट संसाधन मुहैया कराने वादा करता हूं।’’

एयर चीफ मार्शल चौधरी ने कहा कि बीता साल ‘‘काफी चुनौतीपूर्ण लेकिन अत्यधिक फायदेमंद’’ रहा। उन्होंने कहा, ‘‘पूर्वी लद्दाख में हुए घटनाक्रम की प्रतिक्रिया में त्वरित कार्रवाई भारतीय वायु सेना की, किसी भी परिस्थिति से निपटने की तैयारी का प्रमाण थी। कोविड से संबंधित सभी कार्यों को पूरा करने में हमारे प्रयास राष्ट्रीय कोशिशों के समर्थन में एक बड़ी उपलब्धि रहे।’’

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में और उससे इतर सुरक्षा के माहौल पर ‘‘भू-राजनीतिक ताकतों की जटिल प्रक्रिया का असर पड़ता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा भूमि, समुद्र और वायु के पारंपरिक कार्य क्षेत्र से ऊपर नए कार्य क्षेत्र के आने से सैन्य अभियान के संचालन के तरीके में आदर्श बदलाव आया है।’’

एयर चीफ मार्शल चौधरी ने कहा कि भारतीय वायु सेना की क्षमता को बढ़ावा देने का मकसद वायु शक्ति का इस्तेमाल करने और वांछित परिणाम हासिल करने के लिए अधिकतम साधनों को मुहैया कराना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आने वाले वर्षों में आपके कौशल, साहस, दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम पर विश्वास करता रहूंगा। याद रखिए कि देश की संप्रभुत्ता और अखंडता की किसी भी कीमत पर रक्षा करना हमारा पवित्र कर्तव्य है और आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम देश का सिर कभी न झुकने दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग