लाइव न्यूज़ :

वायुसेना ने जम्मू हवाईअड्डा को बंद करने का अपना आदेश वापस लिया

By भाषा | Updated: February 20, 2021 16:31 IST

Open in App

जम्मू, 20 फरवरी जम्मू कश्मीर में 10 मार्च से 41 दिन तक जम्मू हवाईअड्डे पर विमानों की आवाजाही केवल सात घंटे ही होगी क्योंकि वायुसेना ने हवाईपट्टी पर मरम्मत के काम को लेकर अगले महीने 15 दिन तक हवाईअड्डा को पूर्ण रूप से बंद करने के अपने प्रस्तावित आदेश को वापस ले लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को इस बारे में बताया।

अधिकारियों ने बताया कि वायुसेना ने केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) के साथ शुक्रवार को बैठक में फैसले की समीक्षा की और इसमें बदलाव किया।

इससे एक दिन पहले रक्षा सचिव अजय कुमार ने दिल्ली में एएआई और वायुसेना की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की और उन्हें आम नागरिकों के लिए विमानों के परिचालन को बंद करने से बचने का कोई रास्ता तलाशने का परामर्श दिया। जम्मू कश्मीर प्रशासन के अनुरोध पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने रक्षा सचिव के समक्ष यह मुद्दा उठाया था।

अधिकारियों ने बताया कि छह मार्च से 20 मार्च तक जम्मू हवाईअड्डा को पूर्ण रूप से बंद करने का प्रस्ताव वापस ले लिया गया है।

हालांकि मरम्मत के काम को सुगमता से करने के लिए 10 मार्च से 19 अप्रैल तक विमानों का परिचालन सात घंटे ही होगा।

अधिकारियों ने बताया कि 10 मार्च से 19 अप्रैल तक जम्मू हवाईअड्डे से सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक ही विमानों का परिचालन होगा और आखिरी उड़ान दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी।

उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल से जम्मू हवाईअड्डे से पूर्व की तरह विमानों का परिचालन सामान्य हो जाएगा।

जम्मू हवाईअड्डा के निदेशक प्रवट रंजन बेउरिया को भेजे पत्र में जम्मू वायुसेना अड्डे ने हवाईपट्टी पर मरम्मत के काम को लेकर इसे 15 दिन तक पूर्ण रूप से बंद करने की बात कही थी।

वायुसेना के इस आदेश पर जम्मू कश्मीर प्रशासन और मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के समक्ष कड़ा विरोध जताया था तथा रक्षा मंत्रालय से मामले में दखल देने का अनुरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं