लाइव न्यूज़ :

वायुसेना ने दिल्ली के नागरिकों से खुले में कचरा, खाद्य पदार्थ नहीं डालने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: September 29, 2021 19:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर वायु सेना ने दिल्ली, गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से बुधवार को अनुरोध किया कि खुले में खाने की चीजें तथा कचरा नहीं डालें, क्योंकि इससे पक्षी जमा होते हैं और वे वायु सेना दिवस समारोहों के लिए शुक्रवार से शुरू हो रहे अभ्यास के दौरान उड़ान भरते विमानों के लिए खतरा बन सकते हैं।

हर साल आठ अक्टूबर को वायु सेना दिवस मनाया जाता है। इस साल आठ अक्टूबर को सुबह आठ बजे विमानों के करतब शुरू होंगे और आकाश गंगा टीम के जांबाज एएन-32 विमान से रंग-बिरंगी छतरियां (पैराशूट) लेकर कूदेंगे।

वायु सेना के बयान के अनुसार, ‘‘पक्षियों से उड़ते विमान को खासतौर पर निचले स्तर पर बहुत गंभीर खतरा होता है। खुले में खाने-पीने की चीजें फेंकने से पक्षी जमा होते हैं।’’

बयान के अनुसार विमानों, पायलटों आदि की सुरक्षा के लिए वायु सेना दिल्ली, गाजियाबाद और आसपास के समस्त नागरिकों से अनुरोध करती है कि खाने-पीने की चीजें और कचरा खुले में नहीं फेंके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां