लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर और लद्दाख के बीच फंसे 81 यात्रियों को वायु सेना ने गंतव्य तक पहुंचाया

By भाषा | Updated: January 18, 2021 19:25 IST

Open in App

जम्मू, 18 जनवरी भारतीय वायु सेना ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख के बीच फंसे 81 लोगों को सोमवार को सुरक्षित निकाल लिया।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक सप्ताह पहले वायु मार्ग से 286 यात्रियों को निकाला गया था।

कारगिल कुरियर सेवा के मुख्य समन्वयक आमिर अली ने कहा, “स्थानीय तौर पर कारगिल कुरियर के नाम से जाने जाने वाले एएन-32 द्वारा 81 यात्रियों को वायु मार्ग से निकाला गया। कारगिल से 53 यात्रियों को जम्मू पहुंचाया गया और जम्मू से 28 यात्रियों को कारगिल ले जाया गया।”

लद्दाख के कुल 286 यात्रियों को 12 जनवरी को भारतीय वायु सेना के विमानों द्वारा जम्मू कश्मीर और लद्दाख के बीच ले जाया गया था।

भारी हिमपात के चलते श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण एएन-32 कारगिल कुरियर सेवा कारगिल और जम्मू के बीच सप्ताह में तीन बार तथा कारगिल और श्रीनगर के बीच सप्ताह में दो बार संचालित होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग