लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर हादसे के बाद मदद के लिए स्थानीय लोगों को वायुसेना ने धन्यवाद दिया

By भाषा | Updated: December 11, 2021 20:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर भारतीय वायुसेना ने हेलीकॉप्टर हादसे के बाद सहायता करने के लिए शनिवार को स्थानीय ग्रामीणों, नीलगिरी जिला प्रशासन और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री कार्यालय को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बल के 11 अन्य जवानों का निधन हो गया था।

नजदीकी काट्टेरी गांव के लोग सबसे पहले दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी।

भारतीय वायुसेना (आईएएफ)ने ट्वीट किया, ‘‘ आईएएफ तमिलनाडु मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों, नीलगिरी जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारियों और काट्टेरी गांव के स्थानीय लोगों को धन्यवाद देती है जिन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर हादसे के बाद बचाव अभियान में त्वरित एवं निरंतर सहायता प्रदान की।’’

गौरतलब है कि बुधवार को सीडीएस कोयंबटूर के सलुर वायुसेना ठिकाने से वेलिंगटन हेलीकॉप्टर से एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनका हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है