लाइव न्यूज़ :

कैंटर की टक्कर में वायुसेना के जवान की मौत

By भाषा | Updated: March 19, 2021 20:46 IST

Open in App

भिवानी (हरियाणा), 19 मार्च चरखी दादरी जिले के झोझू कलां में दादरी-महेंद्रगढ़ मुख्यमार्ग पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे दुपहिया सवार भारतीय वायुसेना के जवान अंकुज की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले के कुकसी गांव निवासी अंकुज (23) भारतीय वायुसेना में कांस्टेबल था और असम में तैनात था। फिलहाल वह छुट्टियों में घर आया हुआ था।

उन्होंने बताया कि सुबह वह किसी काम से दादरी आ रहा था तभी रास्ते में यह हादसा हुआ।

जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई अनुज के बयान के आधार पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र