लाइव न्यूज़ :

कोटरा गांव में बाढ़ में फंसे मध्य प्रदेश के गृह मंत्री एवं नौ अन्य को वायुसेना ने बचाया

By भाषा | Updated: August 4, 2021 23:24 IST

Open in App

भोपाल, चार अगस्त मध्य प्रदेश के दतिया जिले के कोटरा गांव में बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने छोटे नाव से पहुंचे प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बोट में एक पेड़ के गिर जाने से इसमें खराबी आ गई, जिसके बाद उन्हें एवं अन्य नौ लागों को वायुसेना की मदद से बचाया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि मिश्रा बुधवार को दतिया जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। उनके अनुसार सुबह साढ़े 10 बजे दतिया के कोटरा गाँव में एक मकान की छत पर लोगों के फंसे होने की जानकारी मिलने पर गृह मंत्री उनको बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम के साथ नाव से पहुँचे।

उन्होंने कहा कि बचाव के दौरान अचानक एक पेड़ नाव के ऊपर गिर गया, जिससे उसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई और वह वहीं पर फँस गया।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद मिश्रा ने संबंधित अधिकारी को संदेश भेजा जिसपर उनकी एवं बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर की सेवा उपलब्ध करवाई गई।

उन्होंने कहा, ‘‘मिश्रा ने वायुसेना के हेलीकॉप्टर के आने पर पहले नौ लोगों को वहां से निकलवाया और उसके बाद स्वयं भी कोटरा में पानी से घिरे मकान की छत से हेलीकॉप्टर में सुरक्षित सवार हुए।’’

कोटरा गांव पूरी तरह से पानी से घिरा हुआ था और करीब एक मंजिल तक घरों में पानी भरा हुआ था, जिसके चलते लोग छतों पर थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा