लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में ‘चादर ट्रेक’ के दौरान फंसे 107 लोगों को वायुसेना ने बचाया

By भाषा | Updated: January 17, 2020 00:54 IST

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र शाषित प्रदेश लद्दाख में ‘चादर ट्रेक’ के दौरान फंसे 107 लोगों को बचाने में मदद कीबचाये गये लोगो में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

केंद्र शाषित प्रदेश लद्दाख में ‘चादर ट्रेक’ के दौरान फंसे 107 लोगों को बचाने में मदद की, बचाये गये लोगो में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने लद्दाख के नवगठित नागरिक प्रशासन, सेना की इकाइयों और स्थानीय आपदा राहत टीमों के साथ किए गए बचाव अभियान के बारे में ट्वीट किया।

भारतीय वायु सेना ने ट्वीट किया, “भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने आज दोपहर फंसे अन्य ट्रेकर्स के साथ 9 विदेशी नागरिकों (02फ्रांसीसी और 07 चीनी) को सफलतापूर्वक हवाईमार्ग से निकाला गया। लद्दाख की एक बीमार महिला यात्री को वायुसेना के चिकित्सा कर्मियों द्वारा जमीन पर और उड़ान के दौरान आवश्यक चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई।”

भारतीय वायु सेना ने अपने बयान में कहा कि इसके हेलीकॉप्टरों ने पिछले दो दिनों में 107 लोगों बचाया है। बयान में कहा गया, “भारतीय वायु सेना बचाव अभियान तब तक जारी रखेगा जब तक कि सभी फंसे हुए ट्रेकर्स, गाइड और पोर्टर्स को सुरक्षित बाहर नहीं निकाल दिया जाता।” 

टॅग्स :लद्दाख़इंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारतलद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन दबे, 7 की मौत और कई घायल

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतलद्दाख की ठंडी हवा में राजनीतिक सरगर्मी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया