लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के भिंड में वायुसेना का विमान दुघर्टनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

By भाषा | Updated: October 21, 2021 12:33 IST

Open in App

ग्वालियर, 21 अक्टूबर मध्य प्रदेश के भिंड जिले में बृहस्पतिवार सुबह भारतीय वायु सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारतीय वायुसेना ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय वायुसेना के मिराज 2000 विमान में आज सुबह सेंट्रल सेक्टर में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। पायलट सुरक्षित बाहर निकल आया है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं।’’

भिंड जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने ‘भाषा’ को बताया कि भिंड से करीब आठ किलोमीटर दूर मनका बाग नामक गांव में भारतीय वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उन्होंने बताया कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होते ही उसमें आग लग गई, लेकिन उससे पहले विमान का पायलट सुरक्षित बाहर निकल आया था।

सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही भिंड जिला प्रशासन और वायुसेना के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।

उन्होंने कहा कि मिराज विमान ने सुबह ग्वालियर के महाराजपुरा वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरी थी। इस संबंध में विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं