लाइव न्यूज़ :

तीन दिवसीय सम्मेलन में सुरक्षा संबंधी चुनौतियों की समीक्षा करेंगे वायु सेना अधिकारी

By भाषा | Updated: April 12, 2021 22:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल भारतीय वायु सेना के शीर्ष अधिकारी इस सप्ताह होने वाले तीन दिवसीय सम्मेलन में देश के सामने मौजूद सुरक्षा चुनौतियों की व्यापक समीक्षा करेंगे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा की स्थिति पर भी विमर्श किया जाएगा।

रक्षा मंत्रालय की ओर से बताया गया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बृहस्पतिवार को इस द्विवार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में पूर्वी लद्दाख की स्थिति पर मंथन किया जाएगा जहां भारत और चीन के बीच गतिरोध बना हुआ है।

इसके अलावा वास्तविक नियंत्रण रेखा पर किसी भी स्थिति से निपटने की क्षमता पर चर्चा की जाएगी।

मंत्रालय की ओर से कहा गया कि भारतीय वायु सेना की सभी कमान के प्रमुख, ‘प्रिंसिपल स्टाफ’ अधिकारी और दिल्ली स्थित वायु सेना मुख्यालय में तैनात सभी महानिदेशक इस सम्मेलन में भाग लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे