लाइव न्यूज़ :

वायुसेना ने नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘एके वर्सेज एके’ में उसकी वर्दी सही से नहीं पहने जाने पर जताई आपत्ति

By भाषा | Updated: December 9, 2020 21:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर भारतीय वायुसेना ने अनिल कपूर की मुख्य भूमिका वाली नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म ‘एके वर्सेज एके’ के ट्रेलर में उसकी वर्दी को सही तरीके से नहीं पहने जाने और इस्तेमाल की गयी भाषा को लेकर बुधवार को आपत्ति जताई।

नेटफ्लिक्स इंडिया और कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि कभी भी उनकी मंशा सैन्य बलों का अनादर करने की नहीं रही है।

अनुराग कश्यप भी इस फिल्म में अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है।

इससे पहले भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने एक ट्वीट में कहा कि “संबंधित दृश्यों” को हटाए जाने की जरूरत है।’’

वायुसेना ने नेटफ्लिक्स इंडिया और अनुराग कश्यप को टैग करते हुए ट्वीट किया, “वायु सेना की वर्दी गलत तरीके से पहने हुए दिखाया गया है और जिस भाषा का इस्तेमाल किया गया है वह भी अनुचित है। यह भारतीय सशस्त्र सेना के व्यवहार नियमों के मुताबिक नहीं है। इस दृश्य को फिल्म से हटाए जाने की जरुरत है।”

अपनी प्रतिक्रिया में नेटफ्लिक्स इंडिया ने कहा कि फिल्म में भारतीय वायु सेना या सशस्त्र सेना का चित्रण नहीं किया गया है।

नेटफ्लिक्स ने ट्वीट में कहा, ‘‘हमारी मंशा कभी भी किसी भी तरह से भारत के सैन्य बलों का अनादर करने की नहीं रही है। ‘एके वर्सेज एके’ फिल्म है जिसमें अनिल कपूर और दूसरे अभिनेता हैं। किसी भी तरह से वायु सेना या हमारे सशस्त्र बल का चित्रण नहीं किया गया है। देश की रक्षा करने वाले बहादुर जवानों के प्रति हमारे मन में काफी सम्मान की भावना है।’’

फिल्म के ट्रेलर में कपूर को बिना ‘इन’ किये हुए वायुसेना की ट्रेडमार्क पूरी बाजू की नीली शर्ट पहने हुए दिखाया गया है और एक संवाद में वह अपशब्द भी कह रहे हैं।

ट्विटर पर एक वीडियो में कपूर ने सफाई दी और कहा कि उनका या फिल्म के निर्माताओं का इरादा कभी भी किसी की भावनाओं को आहत करने का नहीं रहा है। अभिनेता ने फिल्म से जुड़े उन दृश्यों पर भी सफाई दी, जिसपर वायु सेना ने एतराज जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर