लाइव न्यूज़ :

सीडीएस बिपिन रावत को ले जा रहा वायुसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त,चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 8, 2021 16:38 IST

Open in App

नीलगिरि (तमिलनाडु), आठ दिसंबर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत को ले जा रहा भारतीय वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

भारतीय वायुसेना ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और तीन अन्य लोग घायल हुए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह हादसा कोहरे के कारण कथित तौर पर कम दृश्यता की वजह से हुआ।

वायुसेना ने हालांकि जनरल रावत की हालत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी। वायुसेना का एमआई-17वीएच हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है और इस हादसे के कारण का पता लगाने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश दिए गए हैं। हेलीकॉप्टर ने कोयंबटूर के पास सुलुर वायुसेना अड्डे से उड़ान भरी थी।

टेलीविजन पर दिखाई जा रही फुटेज में, बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर से आग की लपटें उठती दिखीं। हेलीकॉप्टर के मानव बस्ती से दूर दुर्घटनाग्रस्त होने से एक बड़ी त्रासदी होने से हालांकि बच गई। दुर्घटनास्थल पर भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर के क्षतिग्रस्त और जले हुए टुकड़े बिखरे पड़े थे।

दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सभी घायल लोगों को दुर्घटनास्थल से निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि सीडीएस जनरल रावत वेलिंग्टन में ‘डिफेंस सर्विसेज कॉलेज’ (डीएससी) जा रहे थे।

इस बीच, कोयंबटूर में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चार शव निकाल लिए गए हैं और मलबे से तीन लोगों को बचाया गया। हेलीकॉप्टर नीलगिरि जिले के पर्वतीय क्षेत्र में कुन्नूर के निकट कातेरी-नंजप्पनचथिराम इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में कितने लोग सवार थे, इस बारे में तत्काल कोई ठोस जानकारी नहीं है। हालांकि आधिकारिक सूत्रों ने इससे पहले बताया था कि हेलीकॉप्टर में तीन-चार वरिष्ठ अधिकारी सवार थे।

कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर हेलीकॉप्टर कोयंबटूर के सुलुर से वेलिंग्टन में डीएससी की ओर जा रहा था, जहां जनरल रावत, थल सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे के साथ बाद में एक कार्यक्रम में भाग लेने वाले थे।

उन्होंने बताया किसेना के जवानों के साथ ही बचाव कर्मी इलाके से मलबा हटाने में लगे हैं। निकटवर्ती कोयंबटूर से चिकित्सक दलों को कुन्नूर भेजा गया है।

वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पहले कुन्नूर और फिर वहां से विमान के जरिए कोयंबटूर जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos