लाइव न्यूज़ :

वायुसेना हेलीकॉप्टर हादसा: राजनेताओं ने जनरल रावत, अन्य की सलामती की कामना की

By भाषा | Updated: December 8, 2021 17:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत को ले जा रहे भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर के बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर के निकट दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कई पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों ने सवार सभी लोगों की सलामती की कामना की।

भारतीय वायुसेना ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। वायुसेना ने हालांकि जनरल रावत की हालत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, '' हेलीकॉप्टर पर सवार सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य के सुरक्षित होने की आशा करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना है।''

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वह इस हेलीकॉप्टर हादसे की खबर सुनकर अचंभित हैं। उन्होंने ट्वीट किया, '' मैं सभी की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं।''

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि वह सीडीएस बिपिन रावत और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को ले जा रहे सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनागस्त होने की खबर सुनकर उदास हैं। उन्होंने हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की सुरक्षा की कामना की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, '' हादसे की दुखद खबर सुनी। मैं सभी की सलामती की प्रार्थना करता हूं।''

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी हेलीकॉप्टर में सवार जनरल रावत समेत सभी लोगों के सुरक्षित होने और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं