लाइव न्यूज़ :

फर्जी भर्ती रैकेट मामले में वायुसेना के कर्मचारी को जमानत मिली

By भाषा | Updated: October 31, 2021 17:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय वायुसेना और भारतीय रेलवे में कथित तौर पर रोजगार के लिए फर्जी भर्ती रैकेट चलाने वाले वायुसेना के एक कर्मचारी को जमानत दे दी है।

न्यायमूर्ति रजनीश भटनागर ने कहा कि मामले में सभी कथित लेनदेन बिना किसी रसीद के नकदी के रूप में हुए थे, जो सुनवाई का विषय है और इस स्तर पर इस पर विचार नहीं किया जा सकता।

न्यायाधीश ने कहा कि याचिकाकर्ता आरोपी के पास से बरामद करने के लिए कुछ भी नहीं बचा है, जो जनवरी से न्यायिक हिरासत में है। न्यायालय ने कहा कि याचिकाकर्ता द्वारा सबूतों के साथ छेड़छाड़ किये जाने और न्याय से भागने की अभियोजन पक्ष की दलील ''केवल एक आशंका'' है।

अदालत ने कहा कि मामले के सह-आरोपी पहले से ही जमानत पर है।

अदालत ने 29 अक्टूबर के अपने आदेश में कहा, ''आरोप पत्र पहले ही दायर किया जा चुका है। अभियोजन पक्ष ने ऐसी कोई रसीद नहीं दिखाई है जिससे साबित हो कि याचिकाकर्ता ने कई इच्छुक उम्मीदवारों से 2.7 करोड़ रुपये का कथित लेनदेन किया गया था। बल्कि स्थिति रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि सभी लेनदेन बिना किसी रसीद के नकद के रूप में किये गए थे, जो कि सुनवाई का विषय है और इस स्तर पर इस पर विचार नहीं दिया जा सकता है।''

पीठ ने कहा, “स्थिति रिपोर्ट के अनुसार जांच के दौरान याचिकाकर्ता के तीन मोबाइल डिवाइस पहले ही जब्त कर लिये गए हैं। मुकदमे में लंबा समय लगेगा। इसी तरह के आरोपों में सह-आरोपी पहले ही जमानत पर रिहा हो चुका है।''

न्यायालय ने याचिकाकर्ता को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही जमानत राशि पर जमानत देने का आदेश सुनाया।

आरोप है कि याचिकाकर्ता ने भारतीय वायुसेना और भारतीय रेलवे में नौकरियां दिलाने के नाम पर कई लोगों से 2.7 रुपये की ठगी की और जाली कॉल लेटर और नियुक्ति पत्र जारी किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं