लाइव न्यूज़ :

दुबई एयर शो में भाग लेगी वायु सेना की टुकड़ी

By भाषा | Updated: November 10, 2021 17:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर सारंग और सूर्यकिरण एयरोबेटिक्स दलों समेत भारतीय वायु सेना के विमानों की टुकड़ी दुबई एयर शो में भाग लेगी जिसका आयोजन 14 से 18 नवंबर तक किया जाएगा। सरकार के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सरकार ने सऊदी हॉक्स, रशियन नाइट्स और यूएई के अल फरसान समेत दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ एयरोबेटिक्स दलों के साथ प्रस्तुति देने के लिए भारतीय वायु सेना को आमंत्रित किया है।

अधिकारी के अनुसार सारंग टीम के पांच आधुनिक हल्के हेलीकॉप्टर ध्रुव, सूर्यकिरण टीम के 10 बीएई हॉक 132 विमान और तीन एलसीए तेजस विमानों को नौ नवंबर को दुबई एयर शो में शामिल किया गया।

उन्होंने कहा कि भारतीय बेड़े के यहां पहुंचने पर यूएई के सशस्त्र बल के मेजर जनरल पायलट इशाक सालेह मोहम्मद अल-बालूशी और यूएई की वायुसेना के अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।

अधिकारी के मुताबिक भारतीय वायु सेना के दल अब 14 नवंबर को उद्घाटन सत्र के लिए तैयारी कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू