लाइव न्यूज़ :

सशस्त्र सेनाओं के बीच समन्वय के लिए प्रतिबद्ध है वायु सेना : एयर चीफ मार्शल

By भाषा | Updated: October 5, 2021 14:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय वायु सेना तीनों सेनाओं की संयुक्त कमान की पहल के लिए प्रतिबद्ध है और तीन बलों के अहम पहलुओं पर गौर करते हुए इस पर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

आठ अक्टूबर को वायु सेना दिवस के पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना पूर्वी लद्दाख में किसी भी सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और क्षेत्र में चीन द्वारा बनाए गए नए बुनियादी ढांचों का भारत की युद्धगत तैयारी पर असर नहीं पड़ेगा।

वायु सेना प्रमुख ने कहा कि भारत, चीन और पाकिस्तान के साथ ‘‘दो मोर्चों’’ पर युद्ध की किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और वायु सेना की संपूर्ण युद्धक क्षमताओं को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

तीनों सेनाओं की संयुक्त कमान पर उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है लेकिन नयी संरचनाएं बनाने से पहले चर्चा किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, ‘‘तीनों सेनाओं के बीच विभिन्न विकल्पों पर चर्चा की जा रही है।’’

तीनों सेवाओं की क्षमताओं में समन्वय और उनके संसाधनों का अधिकतम इस्तेमाल करने के लिए थिएटर कमान की योजना बनायी जा रही है।

चौधरी ने कहा कि राफेल विमान और विभिन्न हथियारों के बेड़े में शामिल होने से भारतीय वायु सेना की आक्रमण क्षमता और अधिक शक्तिशाली हो गयी है।

कोयम्बटूर में कथित दुष्कर्म मामले पर उन्होंने कहा कि कोई ‘टू फिंगर’ जांच नहीं की गयी और मामले की जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि कोयम्बटूर में भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी पर 10 सितंबर को एक महिला सहकर्मी के यौन शोषण का आरोप लगा है। 28 वर्षीय महिला वायु सेना अधिकारी ने वायु सेना प्राधिकारियों के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए जिसमें उसका प्रतिबंधित ‘टू फिंगर’ जांच करना और आरोपी फ्लाइट लेफ्टिनेंट के खिलाफ शिकायत वापस लेने का दबाव डालना भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं