लाइव न्यूज़ :

वायुसेना के कमांडरों ने संसाधनों के प्रभावी इस्तेमाल की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया

By भाषा | Updated: April 16, 2021 22:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल भारतीय वायुसेना के शीर्ष कमांडरों ने बल के संचालन को लेकर नए तौर-तरीकों पर चर्चा की ताकि भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए इसकी युद्धक क्षमता में बढ़ोतरी की जा सके। यह जानकारी शुक्रवार को अधिकारियों ने दी।

उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय सम्मेलन में कमांडरों ने संसाधनों के प्रभावी इस्तेमाल की रूपरेखा और भविष्य में बल में नए विमानों एवं हथियारों को शामिल करने के साथ ही वायु सुरक्षा के सभी सांगठनिक पहलुओं एवं संयुक्त कमान ढांचे पर चर्चा की।

भारतीय वायुसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और 5जी जैसी नई प्रौद्योगिकियों को शामिल करने की जरूरत पर बल दिया। साथ ही उन्होंने साइबर एवं अंतरिक्ष क्षेत्र के ज्यादा इस्तेमाल की जरूरत बताई।

अधिकारियों ने कहा कि वायुसेना प्रमुख ने संचालन क्षमता के लिए ‘‘सिद्धांतों, युक्तियों एवं प्रक्रियाओं’’ में लगातार अद्यतन पर जोर दिया।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सम्मेलन में हिस्सा लेने वालों ने प्रधानमंत्री द्वारा संयुक्त कमांडर सम्मेलन के दौरान बताए गए कार्यों एवं इसके बाद की योजनाओं को लागू करने पर भी चर्चा की।’’

संयुक्त कमांडर सम्मेलन गुजरात के केवडिया में पिछले महीने आयोजित किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि सम्मेलन में अन्य जिन प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई उनमें भारतीय वायुसेना को खतरे वाले सभी क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना और संसाधनों के उपयुक्त इस्तेमाल और भविष्य में शामिल किए जाने वाले विमान-हथियार आदि शामिल रहे।

सम्मेलन की शुरुआत बुधवार को हुई। हालांकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी औपचारिक शुरुआत बृहस्पतिवार को की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह