लाइव न्यूज़ :

वायुसेना प्रमुख ने आधुनिक तकनीक अपनाने पर जोर दिया

By भाषा | Updated: August 13, 2021 14:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने नागपुर में अनुरक्षण कमान के कमांडरों के दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लिया और बल के रूपांतरण व पुनर्गठन के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने पर जोर दिया।

वायुसेना के एक बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को समाप्त हुए सम्मेलन में अनुरक्षण कमान (एमसी) के मरम्मत डिपो, उपकरण डिपो और अन्य स्टेशनों या इकाइयों के कमांडरों ने भाग लिया। उन्होंने पहले से जारी परियोजनाओं की समीक्षा की और कमान के भविष्य के लक्ष्यों और कार्यों की समीक्षा की।

भदौरिया ने कमांडरों को संबोधित करते हुए भारतीय वायुसेना के विशाल और विविध संसाधनों के सावधानीपूर्वक प्रबंधन में कमान की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया।

बयान में कहा गया है, ''आधुनिक और भविष्य के लिए तैयार भारतीय वायुसेना की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए शुरू की गई पहल के लिए कमान की सराहना करते हुए उन्होंने स्वदेशी परियोजनाओं पर सक्रियता से काम करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने जटिल परिस्थितियों में रखरखाव और संचालन क्षमता में सुधार के लिए क्षमता निर्माण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू