लाइव न्यूज़ :

वायुसेना प्रमुख ने फ्रांस में भारत के लिये चार राफेल विमानों को किया रवाना

By भाषा | Updated: April 21, 2021 22:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने फ्रांस के एक सैन्य हवाईअड्डे से भारत के लिए चार लड़ाकू विमानों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस घटनाक्रम से परिचित लोगों ने यह जानकारी दी।

अपने पांच दिवसीय फ्रांस दौरे के तीसरे दिन एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने एक राफेल विमान प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया। उन्होंने समय पर इन विमानों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये फ्रांसीसी विमानन उद्योग का धन्यवाद भी किया।

फ्रांस में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, “फ्रांस के आधिकारिक दौरे पर आए एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने पायलटों की सराहना की और भारत के लिये राफेल विमानों के अगले बेड़े को भारत की सीधी उड़ान पर रवाना किया। इस दौरान फ्रांसीसी वायुसेना और यूएई द्वारा हवा में ही ईंधन भरा जाएगा।”

ट्वीट में कहा गया, “कोविड के बावजूद समय पर आपूर्ति और पायलटों के प्रशिक्षण के लिये शुक्रिया फ्रांस, विशेष रूप से एफएएसएफ और फ्रेंच इंडस्ट्री।”

भारतीय दूतावास ने भारतीय वायुसेना प्रमुख द्वारा रवाना किये गए विमानों की संख्या का उल्लेख नहीं किया लेकिन कार्यक्रम से जुड़े लोगों ने कहा कि फ्रांस के मेरीग्नेक वायुसैनिक अड्डे से चार विमानों का नया जत्था उड़ा।

अपनी संक्षिप्त टिप्पणी में वायुसेना प्रमुख ने कहा कि कुछ राफेल विमानों की आपूर्ति समय से “थोड़ा पहले” हुई और इसने भारतीय वायुसेना की युद्धक क्षमता में योगदान दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र