लाइव न्यूज़ :

वायु सेना प्रमुख ने अरुणाचल प्रदेश को जरुरत पड़ने पर पूरी सहायता देने का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: January 6, 2021 20:23 IST

Open in App

ईटानगर, छह जनवरी वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश को आवश्यकता पड़ने पर भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की ओर से पूरी सहायता देने का आश्वासन दिया।

भदौरिया ने राज्य की अपनी पहली यात्रा के दौरान राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डॉ. बी डी मिश्रा और मुख्यमंत्री पेमा खांडू से मुलाकात की तथा राष्ट्रीय सुरक्षा, राज्य के युवाओं को सेना में भर्ती करने और अरुणाचल प्रदेश में भारतीय वायु सेना के मानवीय मिशनों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वायु सेना प्रमुख ने खांडू को राज्य में संचालित होने वाले असैन्य विमानों के लिए पायलटों की कमी को पूरा करने के लिए रक्षा पायलट प्रदान करने का आश्वासन दिया।

उसमें कहा गया कि दिरांग और अनिनी के लिए उन्नत अवतरण मैदान (एएलजी) को लेकर चर्चा हुई, जिसके लिए भारतीय वायुसेना ने अनुकूल प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

खांडू ने रक्षा तैयारियों के लिए आईएएफ को सरकारी सहयोग का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के दौरान राज्य में मानवीय सहायता प्रदान करने में सबसे आगे रहने के लिए वायु सेना का आभार व्यक्त किया।

राज्यपाल ने आपात स्थिति में राज्य के लोगों की सहायता करने के लिए वायु सेना को धन्यवाद दिया और भदौरिया को राज्य के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए भर्ती रैली आयोजित करने का सुझाव दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू