लाइव न्यूज़ :

वायु सेना प्रमुख द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को बढ़ाने पर चर्चा करने के लिए इज़राल पहुंचे

By भाषा | Updated: August 4, 2021 12:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त भारतीय वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया इन दिनों द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को बढ़ाने पर चर्चा के लिए इज़राइल में हैं।

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘ सामरिक भागीदारों के रूप में, भारत और इज़राइल के बीच मजबूत एवं बहु-आयामी संबंध हैं, जिसका एक महत्वपूर्ण स्तंभ, रक्षा सहयोग और सैन्य स्तर पर आदान-प्रदान है।’’

दोनों पक्ष दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच द्विपक्षीय आदान-प्रदान की गहराई और दायरे में वृद्धि पर चर्चा करेंगे।

उसने कहा, ‘‘ इज़राइल के वायुसेना प्रमुख मेजर जनरल अमीकम नॉर्किन के निमंत्रण पर भारतीय वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया आधिकारिक दौर पर तीन अगस्त को इज़राइल पहुंचे।’’

आईएएफ के बयान के अनुसार, इज़राइल जाने से पहले भदौरिया यूएई में थे, जहां उन्होंने संयुक्त अरबी अमीरात (यूएई) के अपने समकक्ष इब्राहीम नासिर एमअल अलवी से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों बलों के बीच संबंधों को और मजबूत करने वाले उपायों की पहचान करने को लेकर व्यापक चर्चा की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो