लाइव न्यूज़ :

वायुसेना सिंगापुर से पश्चिम बंगाल लेकर आयी आठ ऑक्सीजन टैंकर

By भाषा | Updated: April 30, 2021 19:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल भारतीय वायु सेना ने शुक्रवार को हवाई मार्ग के जरिए सिंगापुर से आठ ऑक्सीजन टैंकर पश्चिम बंगाल के पानागढ़ वायुसेना अड्डे पर पहुंचाए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

देश कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है, जिसके चलते कई राज्यों के अस्पतालों को चिकित्सा ऑक्सीजन की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

बयान में कहा गया, '' दो सी-17 विमान हवाई मार्ग के जरिए सिंगापुर से आठ ऑक्सीजन टैंकर पानागढ़ ला रहे हैं।''

वायु सेना देश के भीतर भी कई स्थानों पर ऑक्सीजन टैंकर और ऑक्सीजन इकाई संबंधी उपकरणों की ढुलाई में जुटी हुई है।

बयान के मुताबिक, शुक्रवार को दो-दो ऑक्सीजन टैंकर चंडीगढ़ से भुवनेश्वर, आगरा से रांची, ग्वालियर से रायपुर, इंदौर से सूरत और चंडीगढ़ से रांची ले जाए गए जबकि एक टैंकर वड़ोदरा से रांची ले जाया गया।

इसी तरह, छह ऑक्सीजन टैंकर हिंडन से रांची, दो टैंकर जोधपुर से जामनगर और दो टैंकर मुंबई से भुवनेश्वर ले जाए गए।

बयान में कहा गया, '' एक आईएल-76 विमान तीन ऑक्सीजन इकाइयों के उपकरण दिल्ली से दीमापुर ले जा रहा है। साथ ही लखनऊ में कोविड अस्पताल स्थापित करने के लिए सामान ले जाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन