लाइव न्यूज़ :

वायुसेना ने अभिनंदन वर्धमान के लिए ग्रुप कैप्टन रैंक को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: November 3, 2021 19:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर भारतीय वायुसेना ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के लिए ‘ग्रुप कैप्टन’ रैंक की मंजूरी दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वर्धमान ने फरवरी 2019 में पाकिस्तान के साथ हवाई झड़प के दौरान दुश्मन के एक लड़ाकू विमान को मार गिराया था और उन्हें पड़ोसी देश में तीन दिनों तक बंधक रखा गया था।

सूत्रों ने बताया कि रैंक को मंजूरी दे दी गई है और निर्धारित प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद उन्हें यह मिल जाएगा।

उन्होंने प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि नया रैंक मिलने के बाद कोई भी अधिकारी पद के लिए रिक्ति होने पर इसे धारण करते हैं।

वर्धमान ने एक पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को 27 फरवरी 2019 को मार गिराया था, जब पड़ोसी देश ने बालाकोट हवाई हमले को लेकर एक दिन पहले भारत के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू की थी।

दोनों देशों के बीच हुई हवाई झड़प के दौरान विंग कमांडर वर्धमान का मिग-21 विमान गिर जाने के बाद उन्हें पाकिस्तान ने पकड़ लिया था। यह घटनाक्रम परमाणु आयुध से लैस दोनों पड़ोसी देशों के बीच दशकों में सर्वाधिक गंभीर सैन्य संकट था।

वर्धमान ने अपना विमान गिरने से पहले पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। वर्धमान को पाकिस्तान ने एक मार्च की रात रिहा कर दिया था।

हवाई झड़प के दौरान मिग-21 बाइसन से कूदने के दौरान उन्हें चोटें आई थी।

उस साल बाद में, उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया था, जो युद्धकाल के लिए भारत का तीसरा सर्वोच्च वीरता पदक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos