लाइव न्यूज़ :

वायुसेना के विमान ने कोविड अस्पताल की स्थापना के लिए आपूर्ति लखनऊ पहुंचाई

By भाषा | Updated: April 30, 2021 18:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल भारतीय वायुसेना ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कोविड अस्पताल की स्थापना के लिए आपूर्ति पहुंचाई है।

यह जानकारी शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में दी गई।

कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के बीच देश के कई राज्य चिकित्सीय ऑक्सीजन और बिस्तरों की संख्या में कमी की समस्या से जूझ रहे हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यालय ने टि्वटर पर कहा, ‘‘भारतीय वायुसेना (आईएएफ) कोविड-19 की मौजूदा स्थिति में देश में ऑक्सीजन की जरूरत को पूरा करने के लिए भारत के भीतर और विदेश से लगातार उड़ान भर रही है।’’

इसने कहा कि एक आईएल-76 विमान लखनऊ में एक कोविड अस्पताल की स्थापना के लिए आपूर्ति लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी में उतरा।

कार्यालय ने उल्लेख किया कि 29 अप्रैल तक के आंकड़ों के अनुसार वायुसेना ने विदेश से 23 उड़ान भरीं और 670 मीट्रिक टन की क्षमता वाले 39 ऑक्सीजन कंटेनर भारत पहुंचाए।

इसने कहा कि वायुसेना ने देश के भीतर 124 उड़ान भरीं 1,798 मीट्रिक टन क्षमता के 87 कंटेनर पहुंचाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल