लाइव न्यूज़ :

वायुसेना के विमान ने ऑक्सीजन के तीन खाली टैंकरों को एक साथ लादकर रायपुर पहुंचाया

By भाषा | Updated: April 28, 2021 20:03 IST

Open in App

इंदौर, 28 अप्रैल मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में मेडिकल ऑक्सीजन की जल्द से जल्द आपूर्ति के लिए भारतीय वायु सेना का अभियान जारी है। इसके तहत बुधवार को चिकित्सीय ऑक्सीजन के तीन खाली टैंकरों को एक ही विमान में लादकर इंदौर से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचाया गया।

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया, "वायुसेना के बड़े मालवाहक और परिवहन विमानों में शुमार सी-17 जामनगर से उड़ान भरकर इंदौर पहुंचा। स्थानीय हवाई अड्डे पर इसमें चिकित्सीय ऑक्सीजन के 30 मीट्रिक टन, 24 मीट्रिक टन और 16 मीट्रिक टन क्षमता वाले तीन खाली टैंकर लादे गए। फिर इस विमान को रायपुर भेजा गया।"

उन्होंने बताया कि यह पहली बार है जब इंदौर हवाई अड्डे पर उतरे वायुसेना के विशाल विमान से एक साथ तीन टैंकरों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। सान्याल के मुताबिक इस काम के लिए हवाई अड्डा कर्मचारियों ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के दौरान टैंकरों के बाहरी हिस्से के अतिरिक्त कल-पुर्जों में काट-छांटकर उन्हें इस काबिल बनाया कि वे इस विमान के भीतर एक साथ समा सकें।

मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) की इंदौर इकाई के कार्यकारी निदेशक रोहन सक्सेना ने बताया कि चिकित्सीय ऑक्सीजन के टैंकरों को सड़क मार्ग के जरिये इंदौर से रायपुर पहुंचने में आमतौर पर करीब 20 घंटे का समय लगता, जबकि वायुसेना के विमान से ये वाहन घंटे भर में ही वहां पहुंच गए।

उन्होंने बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र से चिकित्सीय ऑक्सीजन भरवाने के बाद तीनों टैंकर सड़क मार्ग से इंदौर लौटेंगे।

सक्सेना ने बताया कि ऑक्सीजन से भरे टैंकर की ढुलाई सैन्य विमानों से नहीं की जाती क्योंकि इस गैस को ज्वलनशील माना जाता है और इससे जहाज को खतरा हो सकता है।

इंदौर में महामारी के खिलाफ वायुसेना की मुहिम 23 अप्रैल से ऐसे वक्त शुरू हुई, जब जिले में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी से मरीज परेशान हो रहे हैं और कई लोगों को खुद सिलेंडर लेकर इस जीवनरक्षक गैस का इंतजाम करते देखा जा सकता है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च 2020 से लेकर अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1,07,240 मरीज मिले हैं।इनमें से 1,123 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं