लाइव न्यूज़ :

वायुसेना का विमान बैंकॉक से क्रायो कंटेनर लेकर आया

By भाषा | Updated: May 6, 2021 22:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई भारतीय वायुसेना का भारी कार्य करने में सक्षम परिवहन विमान सी-17 ग्लोबमास्टर बृहस्पतिवार को बैंकॉक से कई क्रायो केंटनर लेकर स्वदेश पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान देश भर के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से निपटने के समन्वित अभियान के तहत ये कंटेनर लाए गए।

क्रायोजेनिक कंटेनर का इस्तेमाल तरल ऑक्सीजन के परिवहन में किया जाता है।

राज्यों को ऑक्सीजन परिवहन में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए देश में ज्यादा से ज्यादा क्रायो केंटनर लाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

वायु सेना ने ट्वीट कर बताया, ‘‘भारतीय वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर क्रायो कंटेनर लेने के लिए आज बैंकॉक पहुंचा। कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान गृह मंत्रालय के समन्वय में ऑक्सीजन परिवहन को सुधारने के लिए वायुसेना के विमानों ने कई उड़ानें भरी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos