लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन से आवश्यक चिकित्सकीय सामग्री लेकर चेन्नई पहुंचे वायु सेना के विमान

By भाषा | Updated: May 4, 2021 14:24 IST

Open in App

चेन्नई चार मई कोरोना महामारी की भयावह लहर के खिलाफ जारी लड़ाई में दुनिया के कई देश भारत की मदद कर रहे हैं जिसके तहत ब्रिटेन से 450 खाली ऑक्सीजन सिलिंडरों समेत करीब 35 टन चिकित्सकीय उपकरणों को लेकर भारतीय वायु सेना के विमान मंगलवार को यहां पहुंचे।

ये चिकित्सकीय उपकरण ब्रिटेन ने भारत को अनुदान के रूप में दिए हैं।

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी (आईआरसीएस) के अनुसार ब्रिटेन ने कोरोना महामारी की दूसरी घातक लहर का सामना कर रहे भारत को पांच हजार ऑक्सीजन सिलिंडर अनुदान के रूप में दिए हैं ताकि भारत में खाली ऑक्सीजन सिलिंडरों की कमी दूर की जा सके। इनमें से 900 ऑक्सीजन सिलिंडर तमिलनाडु को दिए जाएंगे।

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक वायु सेना के दो सी-17 ग्लोबमास्टर मालवाहक विमान ब्रिटेन से चिकित्सकीय उपकरण लाने के लिए दो मई को गुजरात के जामनगर वायु सैन्य अड्डे से रवाना हुए थे।

वायु सेना के दोनों विमान लगातार साढ़े 11 घंटे की उड़ान के बाद ब्रिटेन के ब्रिज नॉर्टन पहुंचे और वहां से जीवन रक्षक चिकित्सकीय उपकरण लेकर देश के लिए रवाना हुए।

वायु सेना का पहला विमान स्थानीय समयानुसार करीब दो बजे ब्रिटेन पहुंचा और 450 खाली ऑक्सीजन सिलिंडरों समेत करीब 35 टन चिकित्सकीय उपकरणों को लेकर चेन्नई रवाना हो गया। वायुसेना का विमान मंगलवार को यहां सुबह करीब पांच बजे पहुंचा। आईआरसीएस के एक अधिकारी ने बताया कि 900 ऑक्सीजन सिलिंडर तमिलनाडु के लिए हैं।

आईआरसीएस की तमिलनाडु शाखा के प्रबंधक एम करनन ने पीटीआई से कहा, ‘‘हमें 450 ऑक्सीजन सिलिंडरों की पहली खेप आज सुबह मिली है जबकि दूसरी खेप दिन में आयेगी।’’

करनन ने आईआरसीएस की ओर से ऑक्सीजन सिलिंडरों की पहली खेप स्वीकार की और उसे एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड को सौंप दिया जो तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग से सलाह मशविरा करने के बाद उन्हें राज्य के विभिन्न अस्पतालों को सौंपेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर