लाइव न्यूज़ :

एयर चीफ मार्शल विवेकराम चौधरी ने नये वायुसेना प्रमुख के तौर पर प्रभार संभाला

By भाषा | Updated: September 30, 2021 18:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर एयर चीफ मार्शल विवेकराम चौधरी ने भारतीय वायुसेना प्रमुख का प्रभार संभालने के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की संप्रभुता और अखंडता की किसी भी कीमत पर रक्षा की जाएगी।

उन्होंने एयर चीफ मार्शल आर.के.एस. भदौरिया के सेवानिवृत्त होने के बाद उनकी जगह ली।

नये वायुसेना प्रमुख ने कहा, ‘‘हमारी राष्ट्रीय संप्रभुता और अखंडता की रक्षा किसी भी कीमत पर सुनिश्चित की जाएगी। ’’

एयर चीफ मार्शल चौधरी ने कहा कि मौजूदा साजोसमान के साथ नये शामिल किये गये प्लेटफॉर्म, हथियार और उपकरणों के समन्वय के जरिए संचालन क्षमता को बढ़ाना और संचालन की अवधारणा के साथ इसका तालमेल बैठाना एक प्राथमिकता वाला क्षेत्र रहेगा।

वायुसेना कर्मियों को एक संक्षिप्त संबोधन में उन्होंने भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए नयी प्रौद्योगिकी हासिल करने, स्वदेशीकरण और नवोन्मेष को बढ़ावा देने, साइबर सुरक्षा को मजबूत करने और नयी प्रशिक्षण पद्धति को अपनाने की जरूरत पर जोर दिया।

एयर चीफ मार्शल चौधरी इस शीर्ष पद का प्रभार संभालने से पहले वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ के तौर पर सेवा दे रहे थे।

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के छात्र रह चुके एयर चीफ मार्शल चौधरी वायुसेना की लड़ाकू विमान शाखा में 29 दिसंबर 1982 को शामिल हुए थे।

अपने करीब 38 साल के उत्कृष्ट करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रकार के लड़ाकू और प्रशिक्षक विमानों से उड़ान भरी है।

उनके पास 3,800 से अधिक घंटे विमान उड़ाने का अनुभव है, जिनमें मिग-21,मिग-23 एमएफ, मिग-29 और सुखोई-30 लड़ाकू विमान शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल