लाइव न्यूज़ :

वायुसेना की अभियानगत तैयारियों का जायजा लेने लेह स्टेशन पहुंचे एयर चीफ मार्शल चौधरी

By भाषा | Updated: October 17, 2021 11:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी शनिवार को वायुसेना के लेह स्टेशन और उत्तरी सेक्टर के अग्रिम इलाकों में तैनाती वाले स्थानों के दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने सेना की इकाईयों की अभियानगत तैयारियों का जायजा लिया।

एयर चीफ मार्शल चौधरी ने एयरबेस पर मौजूद अधिकारियों तथा वहां तैनात इकाइयों के अधिकारियों के साथ भी बात की।

भारतीय वायुसेना ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी 16 अक्टूबर को लेह में एयरफोर्स स्टेशन पर और उत्तरी सेक्टर के अग्रिम इलाकों में वायुसेना की तैनाती वाले स्थान पर पहुंचे।’’

भारत और चीन की सेना के बीच पिछले वर्ष पांच मई को सीमा पर गतिरोध के हालात बने थे। पैंगांग झील के इलाकों में उनके बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों ने वहां अपनी ओर से तैनाती बढ़ा दी थी।

सैन्य और राजनयिक स्तर की कई दौर की वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने अगस्त में गोगरा इलाके में सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी की। झील के उत्तरी और दक्षिणी तटों से सैनिकों की वापसी फरवरी में हो गई थी।

संवेदनशील सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर प्रत्येक पक्ष के अभी 50,000 से 60,000 सैनिक तैनात हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों