लाइव न्यूज़ :

वायुसेना प्रमुख ने ई-शासन पोर्टल शुरू किया

By भाषा | Updated: December 31, 2020 20:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने कागज़ रहित कार्यालय को बढ़ावा देने की खातिर बृहस्पतिवार को भारतीय वायुसेना के लिए ई-शासन पोर्टल शुरू किया।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि भारतीय वायु सेना में ई-शासन पोर्टल की शुरुआत से पत्राचार, दाखिलों और दस्तावेजों का डिजिटलीकरण करने के वर्तमान तरीके में अहम बदलाव आएगा।

बयान के मुताबिक, डिजिटल इंडिया और ई-शासन की पहल के तहत इस पोर्टल को शुरू किया गया है। यह समूचे वायु सेना को कागजरहित कार्यालय में तब्दील कर देगा।

उसमें बताया गया है कि पोर्टल पारदर्शिता में तथा दक्षता में सुधार करेगा और जवाबदेही बढ़ाएगा। साथ में डाटा की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी और कागज़ के उपयोग में उल्लेखनीय कमी आएगी।

भदौरिया ने वायु भवन में पोर्टल शुरू किया।

बयान में कहा गया है कि यह परियोजना अप्रैल में शुरू हुई थी और इसे एक जनवरी 2021 तक पूरा किया जाना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर