लाइव न्यूज़ :

वायु सेना प्रमुख भदौरिया ने दक्षिणी वायु सेना कमान का दौरा किया

By भाषा | Updated: July 16, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई वायुसेना प्रमुख आर के एस भदौरिया ने दक्षिणी वायु सेना कमान के कमांडरों से सैन्य अभियान संबंधी जिम्मेदारी को पूरा करने में वायु सेना की हमेशा तैयार रहने की आवश्यकता को दोहराया।

भारतीय वायु सेना के मुताबिक तिरुवनंतपुरम में दक्षिणी वायु सेना कमान के कमांडरों के सम्मेलन में भदौरिया ने यह टिप्पणी की। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने दक्षिणी वायु कमान (एसएसी) कमांडरों के सम्मेलन के लिए 15 और 16 जुलाई को तिरुवनंतपुरम का दौरा किया।

वायु सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘दक्षिणी वायु सेना कमान के कमांडरों को अपने संबोधन में वायु सेना प्रमुख ने अपने सैन्य अभियान संबंधी उत्तरदायित्व को पूरा करने में भारतीय वायुसेना की हमेशा तैयार रहने की आवश्यकता को दोहराया।’’ उन्होंने कई बुनियादी ढांचा पहल और अपने अभियानगत कामकाज के लिए दक्षिणी वायु सेना कमान के प्रयासों की सराहना की।

वायु सेना प्रमुख ने वायु सेना में विशेषकर एलसीए तेजस और सुखोई-30 एमकेआई स्क्वाड्रन जैसी नई शामिल सैन्य संपत्तियों द्वारा तेजी से अभियानगत तैयारी हासिल कर लेने पर संतोष भी व्यक्त किया।

वायु सेना ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सैन्य गतिरोध के मद्देनजर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) समेत अपने सभी महत्वपूर्ण सैन्य अड्डों को अलर्ट रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?