लाइव न्यूज़ :

वायु सेना प्रमुख भदौरिया ने दक्षिणी वायु कमान का दौरा किया

By भाषा | Updated: July 17, 2021 19:11 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 17 जुलाई एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने शनिवार को यहां दक्षिणी वायु कमान (एसएसी) का दौरा किया। इस दौरान वायु सेना प्रमुख ने इसके दायरे में आने वाली विभिन्न अवसंरचना पहल में तेजी के प्रयासों की सराहना की।

वायु सेना प्रमुख ने 15 और 16 जुलाई को एसएसी के कमांडरों के सम्मेलन में भी भाग लिया था और भारतीय वायुसेना को अपने परिचालन संबंधी आदेशों को पूरा करने के लिए हमेशा तैयार रहने की आवश्यकता को दोहराया था।

एक रक्षा विज्ञप्ति के मुताबिक, वायु सेना बेड़े में शामिल नए विमानों विशेषकर एलसीए तेजस तथा एसयू-30 एमकेआई स्क्वाड्रन के तीव्र संचालन को लेकर भी संतुष्टि जतायी।

इसके मुताबिक, दक्षिणी वायु कमान के प्रमुख एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह ने वायु सेना प्रमुख की अगवानी की और कमान की संचालन संबंधी तैयारियों की स्थिति से अवगत कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण