वायु सेना प्रमुख ने भाग लिया शिलांग में पूर्वी वायु कमान के कमांडरों के सम्मेलन में

By भाषा | Updated: August 27, 2021 18:07 IST2021-08-27T18:07:49+5:302021-08-27T18:07:49+5:30

Air Chief attends Eastern Air Command Commanders' Conference in Shillong | वायु सेना प्रमुख ने भाग लिया शिलांग में पूर्वी वायु कमान के कमांडरों के सम्मेलन में

वायु सेना प्रमुख ने भाग लिया शिलांग में पूर्वी वायु कमान के कमांडरों के सम्मेलन में

वायु सेना प्रमुख आर के एस भदौरिया ने शिलांग में पूर्वी वायु कमान के कमांडरों के दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लिया। यह सम्मेलन शुक्रवार को समाप्त हो गया। वायु सेना के एक बयान में कहा गया कि सम्मेलन में कमान के लिए निर्धारित अभियानगत लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी और क्षमता-कुशलता बढ़ाने संबंधी विषयों पर चर्चा की गयी। पूर्वी भारत में सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश की सीमाएं चीन से लगती हैं। पिछले साल मई से पूर्वी लद्दाख में सीमा पर गतिरोध ने भारत और चीन के बीच के संबंध को काफी तनावपूर्ण बना दिया है। बयान में कहा गया, ‘‘वायु सेना प्रमुख ने पूर्वी सेक्टर में एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड्स (एएलजी) समेत विभिन्न सैन्य अड्डों में क्षमता और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के प्रयासों पर संतोष जताया।’’ बयान में कहा गया है कि वायु सेना प्रमुख ने सभी कर्मियों के योगदान और अभियानगत क्षमताओं में बढ़ोतरी के लिए उनकी सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Air Chief attends Eastern Air Command Commanders' Conference in Shillong

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Eastern Air Command