लाइव न्यूज़ :

एयर एशिया इंडिया दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए उड़ान के दौरान सुरक्षा संबंधी नियम-पुस्तिका लेकर आया

By भाषा | Updated: December 3, 2021 12:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस पर एयर एशिया इंडिया ने दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए ‘हेलन केलर इंस्टीट्यूट फॉर द डेफ एंड डेफब्लाइंड’ के सहयोग से उड़ान के दौरान ब्रेल लिपि में सुरक्षा नियम-पुस्तिका शुक्रवार को पेश की।

एयर एशिया इंडिया ने एक विज्ञप्ति में बताया कि व्हीलचेयर सहायता अब विमान टिकट प्राप्त करते समय इसकी वेबसाइट और ऐप पर ऑनलाइन माध्यम से पहले से बुक की जा सकती है।

विज्ञप्ति में कहा गया, “व्यक्तियों के लिए सीढ़ी वाली जगह या विमान के दरवाजे तक रैंप तक पहुंचने के साथ-साथ केबिन तक पहुंचने के लिए पहले से बुक कर सकने के लिए विभिन्न प्रकार की व्हीलचेयर सुविधाएं उपलब्ध हैं।”

उसमें कहा गया है कि केबिन के अंदर यात्रियों को बैठने में मदद करने के लिए व्हीलचेयर अपेक्षाकृत छोटी हैं, जिससे विमान के गलियारे में आसानी से आवाजाही हो सकती है।

विज्ञप्ति में कहा गया, "ये सुविधाएं यात्रियों को सुविधाजनक सीट के साथ बिना किसी अतिरिक्त कीमत के प्रदान की जाएंगी।”

एयरलाइन ने कहा कि उसने उसके विमानों के परिचालन वाले सभी 17 हवाई अड्डों पर दिव्यांग लोगों के लिए प्राथमिकता सेवाओं के साथ विशेष सहायता काउंटर को भी निर्धारित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा