लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में एआईएनआरसी नीत राजग की बढ़त बरकरार

By भाषा | Updated: May 2, 2021 15:03 IST

Open in App

पुडुचेरी, दो मई पुडुचेरी में छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को चल रही मतगणना में एआईएनआरसी नीत राजग की आठ सीटों पर बढ़त बरकरार है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन दो सीटों पर आगे है।

हालांकि, एआईएनआरसी के संस्थापक नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एन रंगासामी यणम निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार गोल्लापल्ली श्रीनिवास अशोक से पीछे चल रहे हैं । यह अपराह्न साढ़े बारह बजे तक का रुझान है।

अशोक को कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है।

रंगासामी ने अपने गढ़ थट्टनचावडी से भी चुनाव लड़ा है।

एआईएनआरसी पांच सीटों पर आगे चल रही है जबकि उसकी सहयोगी भाजपा तीन सीटों पर बढ़त बनायी हुई है। इस केंद्रशासित प्रदेश में एआईएनआरसी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में अन्नाद्रमुक और भाजपा भी शामिल है।

कांग्रेस और द्रमुक एक-एक सीट पर आगे चल रही है। प्रतिद्वंद्वी सेक्युलर डेमोक्रेटिक अलायंस (एसडीए) में कांग्रेस, द्रमुक, वीसीके और भाकपा शामिल हैं।

इस केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा की 30 सीटें हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटHaryana vs Jharkhand, Final: 18 दिसंबर को झारखंड-हरियाणा में फाइनल मुकाबला, मप्र, राजस्थान, मुंबई, आंध्र, हैदराबाद और पंजाब बाहर

क्रिकेटIPL Auction 2026: सभी 10 टीमों के सोल्ड, अनसोल्ड और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें

भारतदिल्ली में 17 दिसंबर को ‘लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड’ का भव्य समारोह

क्रिकेटIPL 2026 Auction: मुंबई के सरफराज खान को CSK ₹75 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा, पृथ्वी शॉ अनसोल्ड रहे

क्रिकेटIPL Auction: सबसे महंगे अनकैप्‍ड प्‍लेयर Prashant Veer, 14.20 करोड़ में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने खरीदा

भारत अधिक खबरें

भारतछत्तीसगढ़ को शांति, विश्वास और उज्ज्वल भविष्य का प्रदेश बनाना राज्य सरकार का अटल संकल्प: 34 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण पर बोले सीएम साय

भारतकौन हैं ऋतुराज सिन्हा?, नितिन नबीन की जगह दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी

भारतहैदराबाद का रहने वाला था बोंडी बीच शूटर साजिद अकरम, उसका बेटा ऑस्ट्रेलियाई नागरिक, तेलंगाना पुलिस ने की पुष्टि

भारतभाजपा को मां के समान मानते?, बिहार प्रमुख संजय सरावगी बोले-आगे बढ़ाने की दिशा में ईमानदारी से काम करेंगे

भारतहरियाणा सरकारः 23वां जिला हांसी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा