लाइव न्यूज़ :

एआईएनआरसी ने पुडुचेरी में मंत्रिमंडल गठन में देरी के लिए सहयोगी दल भाजपा को जिम्मेदार ठहराया

By भाषा | Updated: June 17, 2021 20:10 IST

Open in App

पुडुचेरी, 17 जून विधानसभा चुनाव में जीत के एक माह से अधिक समय के बाद भी मुख्यमंत्री एन रंगासामी के मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो सका है और इस देरी के लिए उनके नेतृत्व वाले दल ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस (एआईएनआरसी) ने बृहस्पतिवार को सहयोगी दल भाजपा की उपमुख्यमंत्री पद की मांग को जिम्मेदार ठहराया है।

भाजपा सूत्रों ने हालांकि कहा कि उनके द्वारा नामित ई आर सेल्वम को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जाएगा। उपमुख्यमंत्री पद की मांग पर ''फिलहाल'' आगे नहीं बढ़ा जाएगा।

सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली पार्टी ने दो मंत्रिपद देने की पेशकश की है और पुडुचेरी में जल्द ही एक पूर्ण मंत्रालय होगा।

एआईएनआरसी के सूत्रों ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि भाजपा ने उपमुख्यमंत्री के रूप में अपने प्रतिनिधि को शामिल करने पर जोर दिया और दो मंत्रीपद भी मांगे हैं।

सूत्रों ने कहा कि पुडुचेरी में पहले कभी उपमुख्यमंत्री नहीं रहा है और यह मांग कैबिनेट गठन में देरी का एक प्रमुख कारण है।

एआईएनआरसी सूत्रों ने कहा कि भाजपा द्वारा उपमुख्यमंत्री पद के लिए पूर्व उद्योग मंत्री ए नमसिवायम का समर्थन किया जा रहा है।

सूत्रों ने कहा कि एआईएनआरसी नेतृत्व ने दृढ़ता के साथ इस मांग को नकार दिया है और भाजपा को दो मंत्रीपदों की पेशकश की है।

पुडुचेरी में मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों की अधिकतम संख्या छह हो सकती है। 30 सदस्यीय विधानसभा में एआईएनआरसी के 10 जबकि भाजपा के छह विधायक हैं। मुख्य विपक्षी दल डीएमके के छह और इसकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस के दो जबकि छह निर्दलीय विधायक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह