लाइव न्यूज़ :

जीतन राम मांझी ने कहा- किसनगंज सीट पर चुनाव जीतने के लिए असदुद्दीन ओवैसी को बधाई, NRC के लिए जीत थी जरूरी

By भाषा | Updated: October 27, 2019 06:21 IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के द्वारा किशनगंज से उम्मीदवार उतारने एवं विजय होने के लिए वे ओवैसी और उनकी पार्टी को बधाई देते हैं ।

Open in App
ठळक मुद्दे राम मांझी ने किशनगंज विधानसभा उपचुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की जीत पर उन्हें और उनकी पार्टी को शनिवार को बधाई दी तथा इस जीत को राष्ट्रीय नागरिक पंजी के लिए जरूरी बताया। मांझी ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि देश में प्रजातंत्र है और हर एक पार्टी चुनाव लड़ता है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने किशनगंज विधानसभा उपचुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की जीत पर उन्हें और उनकी पार्टी को शनिवार को बधाई दी तथा इस जीत को राष्ट्रीय नागरिक पंजी के लिए जरूरी बताया।

मांझी ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि देश में प्रजातंत्र है और हर एक पार्टी चुनाव लड़ता है। इसकी इजाजत भारत का चुनाव आयोग देता है। उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के द्वारा किशनगंज से उम्मीदवार उतारने एवं विजय होने के लिए वे ओवैसी और उनकी पार्टी को बधाई देते हैं ।

मांझी ने कहा कि ओवैसी के खिलाफ कुछ लोगों की विपरीत प्रतिक्रिया की वह आलोचना करते हैं ‌। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी के नाम पर दलित एवं मुस्लिम को बाहरी तथा आतंकवादी घोषित करने की कोशिश का सामना करने के लिए ओवैसी की पार्टी की जीत से देश भर में दलित एवं मुस्लिम एकता को प्रोत्साहन मिलेगा ।

उन्होंने कहा कि उनका दृढ़ मत है कि दलित मुस्लिम एकता को और मजबूत करने मात्र से ही निजी क्षेत्र में आरक्षण, न्यायपालिका में आरक्षण एवं समान शिक्षा प्रणाली लागू किया जा सकता है। बिहार में गत 21 अक्टूबर को संपन्न उपचुनाव में ओबैसी की पार्टी एआईएमआईएम के प्रत्याशी कमरुल होदा किशनगंज से भाजपा प्रत्याशी स्वीटी सिंह को पराजित किया है।

टॅग्स :उपचुनावजीतन राम मांझीअसदुद्दीन ओवैसीऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीनबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव