लाइव न्यूज़ :

एआईएमआईएम का प्रदर्शन पार्टी को भाजपा की ‘बी-टीम’ कहने वालों के मुँह पर कड़ा तमाचा: पार्टी सांसद

By भाषा | Updated: November 11, 2020 12:54 IST

Open in App

औरंगाबाद, 11 नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव में पांच मुस्लिम बहुल सीटों पर जीत दर्ज करने वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के औरंगाबाद से लोकसभा सांसद इम्तियाज जलील ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी का प्रदर्शन उन लोगों के मुँह पर कड़ा तमाचा है जिन्होंने पार्टी पर भाजपा की "बी-टीम" होने का आरोप लगाया था।

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम ने मंगलवार को बिहार के सीमांचल क्षेत्र की पांच मुस्लिम बहुल सीटों पर जीत दर्ज की है।

गौरतलब है कि तीसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस ने एआईएमआईएम को भाजपा की "बी-टीम" कहा था और पार्टी पर भगवा पार्टी के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया था।

चुनाव के परिणामों के बाद, जलील की अगुवाई में एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने मंगलवार रात को औरंगाबाद में आज़ाद चौक क्षेत्र से रैली निकाली और बिहार में अपने प्रदर्शन का जश्न मनाया।

एआईएमआईएम की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जलील ने एक वीडियो संदेश में कहा, "मैं असदुद्दीन ओवैसी और एआईएमआईएम में अपना विश्वास जताने के लिए बिहार के सीमांचल क्षेत्र के लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं। आज का नतीजा उन लोगों के चेहरे पर एक कड़ा तमाचा है, जिन्होंने आरोप लगाया कि हम जहां भी चुनाव लड़ते हैं, हम वहां उन लोगों के वोट काटते हैं।"

उन्होंने कहा, "वे हम पर भाजपा की बी-टीम होने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन बिहार के लोगों ने अपना विश्वास दिखाया है। यह सिर्फ एक शुरुआत है।"

बिहार चुनाव में ‘ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट’ के तहत एआईएमआईएम 20 सीटों पर चुनाव लड़ी थी।

इस गठबंधन में चार अन्य दल हैं, जिनमें उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी