लाइव न्यूज़ :

एआईएमआईएम का आधिकारिक ट्विटर खाता हैक, बहाल किया गया

By भाषा | Updated: July 18, 2021 20:00 IST

Open in App

हैदराबाद, 18 जुलाई राजनीतिक दल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल- मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के आधिकारिक ट्विटर खाते को रविवार को ''हैक'' कर लिया गया। हैकरों ने खाते के नाम को बदलकर ''एलन मस्क'' कर दिया। हालांकि, हैक करने के कुछ ही घंटों बाद इसे बहाल कर लिया गया। पार्टी सूत्रों ने हैदराबाद में यह जानकारी दी।

पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, रविवार दोपहर को हैक किया गया एआईएमआईएम का ट्विटर खाता बहाल कर लिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि नौ दिन पहले भी इसी तरह पार्टी के ट्विटर खाते को हैक किया गया था, जिसे बाद में बहाल किया गया। सूत्रों ने बताया कि रविवार को दोपहर करीब एक बजे दोबारा खाते को हैक कर लिया गया। हैकरों ने एआईएमआईएम के स्थान पर ''एलन मस्क'' लिख दिया और टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क की तस्वीर लगा दी।

पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा, '' नौ दिन पहले भी एआईएमआईएम के आधिकारिक ट्₨विटर खाते को हैक किया गया था, जिसे बाद में हमने ट्विटर से बातचीत कर बहाल किया। अब एक बार फिर खाते को हैक किया गया।''

उन्होंने कहा कि इस मामले में सोमवार को पुलिस के पास शिकायत दर्ज करायी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं