लाइव न्यूज़ :

एआईएमआईएम के पश्चिम बंगाल के कार्यवाहक अध्यक्ष तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए

By भाषा | Updated: January 9, 2021 16:03 IST

Open in App

कोलकाता, नौ जनवरी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के पश्चिम बंगाल इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष अब्दुल कलाम राज्य में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले पार्टी के कई कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।

तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद यहां पार्टी मुख्यालय में कलाम ने कहा कि कई वर्षों से पश्चिम बंगाल में शंति का माहौल है और ‘‘विद्वेष के वातावरण’’ को दूर रखने के लिए उन्होंने पार्टी का रुख किया है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने देखा है कि पश्चिम बंगाल शांति का स्थान हुआ करता था। लेकिन कुछ समय से विद्वेष का माहौल हो गया है और इसे ठीक किया जाना चाहिए। इसीलिए मैंने तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय किया।’’

एआईएमआईएम के नेता और उनके समर्थक तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्य की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य की उपस्थिति में सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हुए।

कलाम ने कहा कि एआईएमआईएम को अतीत में पश्चिम बंगाल की राजनीति में प्रवेश करने की कोशिश करनी चाहिए थी और इस समय राजनीति में आने की कोशिश करना उचित नहीं होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे बेवजह में वोट कटेंगे, जिसकी जरा भी जरूरत नहीं है।

गौरतलब है कि राज्य में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। पिछले वर्ष नवंबर में एआईएमआईएम नेता अनवर पाशा अपने सहयोगियों के साथ तृणमूल में शामिल हुए थे।

पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पिछले रविवार को राज्य की यात्रा की थी और पार्टी नेताओं से बातचीत की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो