लाइव न्यूज़ :

एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ अनूठे अंदाज में प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: September 17, 2021 11:29 IST

Open in App

औरंगाबाद, 17 सितंबर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के कार्यकर्ताओं ने एक कार्यक्रम के सिलसिले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के औरंगाबाद पहुंचने से पहले यहां शुक्रवार को उनके खिलाफ अनूठा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शहर और राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र के लोगों की विभिन्न समस्याओं को ‘सुलझाने’ के लिए व्यंग्यपूर्ण तरीके से मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

यह अनूठा प्रदर्शन शहर में बाबा पेट्रोल पंप के पास हुआ। ठाकरे मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस (मराठवाड़ा मुक्ति दिवस) के अवसर पर सिद्धार्थ गार्डन स्थित एक स्मारक पर ध्वजारोहण समारोह के लिए औरंगाबाद पहुंचे।

एआईएमआईएम के कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए चौक पर खड़े थे, जिन पर लिखा था, ‘‘सूखे से संबंधित संकट को हल करने, सिंचाई से संबंधित समस्या को दूर करने और अन्य मुद्दों को हल करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ।’’

एआईएमआईएम के पूर्व पार्षद नासिर सिद्दीकी ने कहा, ‘‘औरंगाबाद अब गड्ढों के शहर के रूप में जाना जाता है। शिवसेना का कहना है कि पार्टी ने शहर को 14 महापौर दिए हैं। लेकिन मुख्यमंत्री को यह आकलन करना चाहिए कि उन्होंने शहर के लिए क्या काम किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यही वजह है कि हम यहां मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने के लिए खड़े हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं